मुरादाबाद। ईद का चांद रविवार को दिखाई दे सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ईद सोमवार को होगी। मुस्लिम समुदाय के घरों में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। ईदगाह मैदान में ईद की नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज का समय घोषित कर दिया गया है।
ईदगाह मैदान में साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है। ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी। नगर निगम ने ईदगाह और आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद आने की खुशी दिखाई दे रही है। त्योहार को उल्लास के साथ मनाने के लिए लोग बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे शहर के सभी प्रमुख बाजारों में भीड़ नजर आ रही है।