फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर दो लाख रुपये के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की अवंतिका कालोनी में चोरों ने मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे के ताले तोड़ कर दो लाख रुपये जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित अवंतिका कालोनी में किरण लता का मकान है। किरण लता का मेडिकल स्टोर है। किरन का परिवार मकान के भूतल में रहता है। किरन लता ने पुलिस को बताया कि आठ जून को वे मेडिकल स्टोर पर थीं, जबकि बहू और परिवार के अन्य लोग मकान के निचले हिस्से में थे। ऊपरी मंजिल के कमरों में ताला लगा था। किरन लता दोपहर में मकान की पहली मंजिल पर पहुंची तो कमरे और आलमारी के ताले टूटे थे। आलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी हो चुके थे। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें