फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोरी को धोखे से घर में बुलाकर किया दुष्कर्म

Sat, 26 Jul 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सर्किल के थाना सोनकपुर के एक गांव में किशोरी को गांव के ही एक युवक ने धोखे से अपने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी और उसके सहयोगी समेत दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी ग्रामीण की ओर से शुक्रवार सुबह थाना सोनकपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ बाहरी राज्य में मजदूरी करता है। घर पर उसकी दो बेटियां रहती हैं। ग्रामीण का आरोप है कि बीती 20 जुलाई रात ग्यारह बजे गांव निवासी सुमित कुमार अपने दोस्त लवकुश के साथ उसके घर पहुंचा और 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर बहकाते हुए किसी तरह से अपने घर ले गया। रात में सुमित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और सुबह को घर छोड़कर आया। पीड़ित बेटी द्वारा फोन से पूरी घटना बताने पर वह हिमाचल प्रदेश से अपने गांव आया।
ग्रामीण का यह भी आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले सुमित का दोस्त लवकुश बीती 22 जुलाई की सुबह उसकी बेटी को बहला फुसला कर थाने ले गया और बेटी को घरवालों के खिलाफ भड़काने लगा। सोनकपुर पुलिस ने सुमित कुमार और लवकुश के खिलाफ बीएनएस की धारा 64एक और 137 दो तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना सोनकपुर पुलिस शुक्रवार दोपहर बाद पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए सीएचसी बिलारी लेकर आई। थाना प्रभारी ने बताया कि केस के दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। उधर गांव में दबी जुबान में यह भी चर्चा है कि पीड़ित किशोरी और दुष्कर्म का आरोपी कई वर्ष तक गांव के निकट के स्कूल में साथ पढ़े हैं। दो दिन पहले किशोरी अपने एक रिश्तेदार के साथ स्वयं भी थाना सोनकपुर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें