फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज आएगी तकनीकी टीम, विमान के इंजन का करेगी परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उड़ान से पहले मुरादाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन में आई खराबी की जांच तकनीकी टीम करेगी। यह टीम मंगलवार को लखनऊ से आएगी। तब तक प्लेन मुरादाबाद एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहेगा। जांच के बाद प्लेन को लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार शाम 4:15 बजे काफिले के साथ मुरादाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे। जबकि उनके आने का समय 5:30 बजे निर्धारित था। 5:35 बजे प्लेन को लखनऊ के लिए रवाना होना था। समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे डिप्टी सीएम ने भाजपा के मंडल महामंत्रियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मंडल महामंत्रियों के साथ बैठक की जिसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।

इसके बाद वह लखनऊ के लिए प्लेन में सवार हुए। लेकिन उड़ान से पहले ही प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद उन्हें प्लेन छोड़कर कार से लखनऊ जाना पड़ा। प्लेन की तकनीकी खराबी की जांच के लिए मंगलवार को लखनऊ से टीम आएगी। यह टीम इंजन से धुआं निकलने की जांच करेगी। टीम की ओर से ओके सर्टिफिकेट मिलने के बाद उसे लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक डिप्टी सीएम को एयरपोर्ट पर साढ़े पांच बजे पहुंचना था। लेकिन वह पहले आ गए। महानगर के दस मंडलों के महामंत्री उनके स्वागत में पहुंचे थे। प्लेन में तकनीकी खराबी आने पर बाई रोड लखनऊ चले गए।

000

संभल से आई फ्लीट से लखनऊ के लिए हुए रवाना

मुरादाबाद। अमरोहा का दाैरा पूरा करने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक संभल पहुंचे। यहां के कार्यक्रमों में हिस्सा लेनेे के बाद वह फ्लीट के साथ मुरादाबाद एयरपोर्ट के निकले। उड़ान के लिए प्लेन के पंखें घूमने शुरू हुए तो धुआं निकलने लगा। इसके बाद वह प्लेन से उतर गए। करीब 5:10 बजे वह उसी फ्लीट के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें