फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मुरादाबाद की नदियों की जांच की, लिए पानी के नमूने

Tue, 05 Jan 2021 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सोमवार को मुरादाबाद की नदियों की जांच की। टीम ने रामगंगा नदी के अलावा गांगन, ढेला, बहेल्ला, कोसी नदी से पानी के नमूने लिए। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि टीम ने करीब छह स्थानों से नदियों का पानी लिया है।
विज्ञापन


14 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले के लिए प्रत्येक वर्ष केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से नदियों के जल प्रदूषण की निगरानी की जाती है। सोमवार को सीपीसीबी की टीम ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलकर नदियों का संयुक्त निरीक्षण किया।

इसमें ढेला नदी से भोजपुर क्षेत्र में, रामगंगा नदी से अगवानपुर, चट्टा पुल, कटघर, गांगन नदी से दिल्ली रोड पर मझोला थाने के पास, कोसी नदी में रामपुर ब्रिज के पास से पानी के नमूने लिए। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम इन चारों नदियों के अलावा बहेल्ला नदी से रामपुर की तहसील टांडा प्रतिदिन नमूने ले रही है। तीनों टीमें संयुक्त रूप से प्रत्येक 14 दिन में यह नमूने लिया करेंगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विकास मिश्र का कहना है कि नदियों की पानी की गुणवत्ता की जांच नियमित की जा रही हजै। बोर्ड की टीमें नदियों के पानी का नमूना लिया करेगी, ताकि नदियों के प्रदूषण को नियंत्रित किया जाए। सभी लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) लगाया जाना बेहद जरूरी है। इस प्लांट के माध्यम से फैक्ट्रियों से निकलने वाले रासायनिक पदार्थ परिसर के अंदर ही शोधित किए जाते हैं। यदि कोई फैक्ट्री इसका उल्लंघन करेगी तो नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें