कांठ। शुक्रवार को लखनऊ से आई स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित क्षेत्र में नौ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पहुंचकर यहां निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। टीम को सभी जगह स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद मिला।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीम ने इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थ्रियेटर, प्रसव कक्ष, जरनल वार्ड, साफ-सफाई, लैब आदि को देखा। चल रहे कार्यों की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. आरके सरोहा, डीसीपी अंबुज पांडेय ने कांठ तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी, सलेमपुर, मौहड़ी हजरतपुर, मल्लीवाला, बेगमपुर, कुचावली, लदावली, सालावा, संदलीपुर में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भी निरीक्षण कर जानकारियां जुटाईं। टीम के साथ चिकित्सा अधीक्षक कांठ डॉ. राजीव सिंह व ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव भी रहे। संवाद