फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिस्टम फेल, सड़कों पर खत्म हो रहीं जिंदगियां 11 माह में 526 हादसों में गई 298 की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में तमाम कोशिशों के बाद भी हादसे रोकने को चलाए गए अभियान धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे। हाईवे, लिंक मार्ग और शहर से होकर गुजर रही सड़कों पर आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जिंदगियां खत्म हो रही हैं। पिछले 11 माह के आंकड़े डरावने हैं। इन 11 माह में हुए 526 हादसों में 298 में लोगों की जान चली गई जबकि इस साल अभी एक माह बाकी है।
विज्ञापन

दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पाकबड़ा, मझोला, कटघर और मूंढापांडे क्षेत्र में सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं। बड़े हादसों के बाद पुलिस, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों वाहन चालकों के चालकों पर कार्रवाई की जाती रही है लेकिन फिर भी हादसे नहीं रुके हैं। रविवार की दोपहर कटघर में हादसे में छह लोगों की जान चली गई। जिस ऑटो में तीन सवारियां ही बैठाई जा रही थीं उस ऑटो में चालक दस सवारियां बैठाकर जा रहा था जबकि एक दिन पहले ही उसका अधिक सवारियां बैठाने में चालान किया गया गया। वह कुंदरकी और मैनाठेर क्षेत्र को पार करते हुए कटघर क्षेत्र तक पहुंचा लेकिन उसे किसी भी थाने की पुलिस नहीं रोका जबकि हाईवे पर कुंदरकी कट के सामने ही यातायात पुलिस कर्मी भी तैनात रहे हैं।
इस साल 11 में 526 हादसे हो चुके हैं जिसमें 298 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 444 लोगों घायल हुए हैं। अकेले यातायात माह में 50 से ज्यादा हादसे हुए हैं जिसमें 36 लोगों की जान चली गई। और 30 लोग घायल भी हुए हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि सिस्टम हादसों को रोकने में फेल साबित हो रहा है। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें