गजरौला। फौंदापुर में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज व महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का बृहस्पतिवार को सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने अनावरण किया। उन्होंने कहा कि दोनों का इतिहास बड़ा गौरवशाली है।
क्षत्रिय समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों महान योद्धाओं ने आन बान और शान के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े बजवाए और जुलूस भी निकाला। मौके पर सतपाल सिंह चौहान, महाश्य डूंगर सिंह, गैंदा सिंह चौहान, पप्पू चौहान, राजवीर चौहान, रामचंद्र सिंह चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, दिनेश चौहान, कमल सिंह चौहान, कुलदीप राजपूत, आदेश चौहान, जीतू चौहान, रामवीर चौहान, नौबहार चौहान, नरेंद्र चौहान व अमन सिरोही आदि मौजूद रहे।