फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के दो वरिष्ठ सदस्य राजू रस्तोगी को एल्डर कमेटी का चेयरमैन एवं संजीव माहेश्वरी को जोनल सेट अप का चेयरमैन मनोनीत पर साथी अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन संजीव माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना चाहिए।
विज्ञापन

ज़ोनल टैक्स बार एसोसिएशन के राज्य कर विभाग रामगंगा विहार स्थित कार्यालय में कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया। बताया गया कि उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ की कार्यकारिणी सभा का आयोजन आठ फरवरी 2026 को महोबा में किया गया था। इसमें संगठन के दो वरिष्ठ सदस्य राजू रस्तोगी को एल्डर कमेटी का चेयरमैन एवं संजीव माहेश्वरी को जोनल सेट अप का चेयरमैन मनोनीत किया गया। साथियों ने दोनों सदस्यों को शाल ओढ़ाकर फूल मालाओं से लाद दिया। बैठक में संजीव माहेश्वरी ने कहा कि सरकार को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना चाहिए। राजू रस्तोगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन अधिवक्ताओं की समस्याओं को कमिश्नर और प्रमुख सचिव राज्य कर के समक्ष रखेगा। अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि जीएसटी अधिनियम में लिमिटेशन एक्ट लागू होना चाहिए। इस एक्ट के लागू नही होने से व्यापारियों के संविधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा , महासचिव दीपक अग्रवाल, गुफरानमाजिद, सैयद आरिफ अली, अनुज गुप्ता , दीपक कुमार गुप्ता , आशीष कपूर , नौशाद अहमद, विभोर रस्तोगी , सैयद अशरफ अली , अभिषेक चंदना , अमित वर्मा, मो. ज़हीर, राकेश प्रसाद शर्मा, अंजर हुसैन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें