मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र के एटीएम लूटकांड में पुलिस सरगना नियामत उर्फ घोड़ा और रणवीर उर्फ राणा को वारंट बी के तहत लाने की तैयारी कर रही है। दोनों आरोपी राजस्थान की एक जेल में बंद हैं। वहीं, तौफीक नेपाली अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
गिरोह ने 24 नवंबर 2025 की रात लोकोशेड पुल के पास स्थित पीएनबी के एटीएम को उखाड़ लिया था। घटना के दौरान आरोपी बुर्का पहने हुए थे। उन्होंने एटीएम में रस्सी बांधकर उसे कार से खींच लिया और उसमें रखे करीब सात लाख रुपये निकाल लिए। बाद में एटीएम को अमरोहा जिले के एक खेत में छोड़ दिया गया था। मामले में पुलिस ने आठ दिसंबर 2025 को मुठभेड़ के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें नागफनी के डेहरिया निवासी हिफजुल रहमान उर्फ हसनैन, हरियाणा के जुबैर खान, बुलंदशहर के नरेश उर्फ फौजी, जामा मस्जिद के पास बरवालान निवासी अब्दुल मतीन और घोसिया वाली गली, मुगलपुरा निवासी तंजीम शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन नियामत उर्फ घोड़ा करता है, जो अपने साथियों के जरिए विभिन्न राज्यों में ऐसी वारदातें कराता है।
थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तौफीक नेपाली के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार वारंट बी पर दोनों आरोपियों को लाकर पूछताछ की जाएगी। संवा