फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश से मकान की छत गिरी, बेटे की मौत, मां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। थानाक्षेत्र के गुरेर गांव में रविवार देर रात बारिश से ट्रक चालक के मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर चालक के बेटे मो. अकसान (10) की माैत हो गई जबकि उसकी पत्नी शबनूर घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गुरेर गांव निवासी अशरफ ने कुछ दिन पहले ही अपना मकान बनाया था। मकान की छत कच्ची थी। अशरफ ट्रक चालक हैं। परिवार में उसकी पत्नी शबनूर और उसका इकलौता बेटा मो. अकसान घर में मौजूद थे। वह ट्रक लेकर बेंगलुरु गया था। बारिश के कारण रविवार देररात उनके मकान की छत गिर गई। सोमवार की सुबह नौ बजे तक मां-बेटे मलबे में ही दबे रहे। जानकारी होने पर पड़ोसियों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक गंभीर चोट लगने के कारण मो. अकसान की मौत हो चुकी थी। वहीं उसकी मां शबनूर मलबे में दबाकर बुरी तरह घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार गांव आए और हादसे की जानकारी ली। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि परिवार से बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें