मुरादाबाद। दौलतबाग झब्बू का नाला के नजदीक स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर को जाने वाले रास्ते की मरम्मत की गई। अब मंदिर के कर्ताधर्ता मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के लिए प्रयासरत हैं।
गौरीशंकर मंदिर के कर्ताधर्ता सेवाराम ने बताया कि शनिवार को गेट के ऊपर एवं आसपास गड्ढो की मरम्मत कर फर्श प्लेन कर दिया गया। भगवा रंग में मंदिर की रंगाई पोताई का काम किया गया है। अब मंदिर के अंदर अर्घ्य से पानी निकलने का रास्ता तैयार करना बाकी है। लोगों का कहना है कि अंदर के हिस्से को ऊपर करना होगा। मंदिर में दोनों गेट लगाए गए हैं। वह इस मामले में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से मुलाकात करेंगे। 44 साल मंदिर खुलने के बाद बड़ी संख्या में लोग गाैरीशंकर मंदिर पहुंच रहे हैं। सभी के सहयोग से मूर्ति स्थापना और अन्य कार्य कराए जाएंगे। नगर आयुक्त ने मंदिर खुलने पर मंदिर का जीर्णोद्धार कराने की बात कही थी। कई अन्य संगठनों ने भी मंदिर के अंदर से पानी की निकासी का रास्ता बनाने के लिए नगर निगम से अनुरोध किया है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि इस मामले में वह बातचीत कर पहल करेंगे।