फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नोकझोंक के बीच हटाया ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर रोड पर नगर निगम के दस्ते ने ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। ग्रीन बेल्ट में दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई और उन्हें वहां से हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों की नगर निगम के कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई, लेकिन कर्नल एसके शाही ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई करते हुए दुकान के सामानों को जब्त कर लिया। हालांकि दुकानदारों ने गुहार लगाई तो जब्त सामान वापस कर दिया गया और चेताया गया कि अगर फिर से ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण हुआ तो सभी के सामान जब्त कर लिए जाएंगे और जुर्माना वसूला जाएगा। निगम के प्रवर्तन दल की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। दुकानदार अपनी दुकान खुद ही हटाते हुए नजर आए। नगर आयुक्त के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में प्रवर्तन दल के प्रभारी एसके शाही और राकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें