फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बालाजी मंदिर वाली सड़क पर रहती है जलभराव की समस्या

Sat, 11 Jul 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के वार्ड संख्या पांच मोहल्ला कोरियान महाजनान में बालाजी मंदिर से वाल्मीकि मंदिर चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर अक्सर जलभराव की समस्या रहती है। इस वार्ड में कई स्थान पर नाले के ऊपर पड़े पत्थर टूटे होने से पैदल राहगीरों को हादसे की आशंका बनी रहती है। उधर वार्ड की कई गलियों में बंच केबिल लटका होने से भी नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या पांच में मोहल्ला हर्षनगर पूर्वी के अलावा बालाजी मंदिर, पासी शिव मंदिर, हर्षनगर उत्तरी पश्चिमी आंशिक,पासी धर्मशाला, साहू सुनील सहाय की कोठी, वाल्मीकि चौक आदि इलाके आते हैं। लगभग दो हजार वोटों वाले वार्ड में विभिन्न वर्गों की मिलीजुली आबादी है।नगरपालिका परिषद द्वारा हालांकि वार्ड के अधिकतर रास्तों पर सड़कें तो बनवा दी गई हैं लेकिन बालाजी मंदिर से वाल्मीकि मंदिर को जाने वाली मुख्य सड़क पर अक्सर कीचड़ और जलभराव रहता है। नगर के बस स्टैंड और नई सड़क इलाके से आने वाला पानी का नाला इसी मोहल्ले में होकर पूरब की ओर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें