फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अभी टेस्टिंग के बाद लोगों के लिए खुलेगी रिंग रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर को जाम से निजात दिलाने रिंग रोड पर पुल और पुलियों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि रोड को पुल से जोड़ने के लिए अभी काम बाकी है। टेस्टिंग के बाद ही रिंग रोड लाेगों के लिए खोली जाएगी।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 33.72 किमी परिधि में एनएचएआई रिंग रोड का निर्माण करा रहा है। एनएचएआई के अभियंताओं का कहना है कि रिंग रोड पर 35 पुलियां, 14 अंडरपास का निर्माण पूरा हो गया है। किसानों की मांग पर तीन अंडरपास बनाए गए हैं।
एनएचएआई के अभियंता धर्मवीर शर्मा ने बताया कि गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी और भटावली के बीच तकनीकी कार्य बाकी है। बरसात के बाद ज्वाइंट को रोड के साथ जोड़ा जाएगा। रिंग रोड पर तीन रेलवे ओवरब्रिज निर्माणाधीन हैं। इनमें हकीमपुर-लोदीपुर-बिसनपुर, अगवानपुर-हरथला, सेहल हाल्ट-गोट के बीच आरओबी शामिल है। एनएचएआई के अभियंता धर्मवीर शर्मा का कहना है कि 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो गए हैं। अब गर्डर डालने का काम चल रहा है। एनएचएआई के पीडी अरविंद कुमार ने रिंग रोड के कार्यों की समीक्षा की है। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद टेस्टिंग होगा। इसके बाद आम जनता के लिए रिंग रोड खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें