फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट, मिलावटखोरों पर कसेगी नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर रोड स्थित गुलाबबाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग का 24 करोड़ की लागत से भवन बनकर तैयार हो गया है। जनवरी में कार्यदायी संस्था खाद्य विभाग को भवन साैंप देगी। अगले माह ही खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला व मंडलीय कार्यालय इस भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। फिर लैब की स्थापना का काम शुरू होगा। लैब स्थापित होने के बाद 24 घंटे में खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट मिल सकेगी और मिलावट होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भवन में अग्नि सुरक्षा, लाइट और पानी आदि की व्यवस्था लगभग दुरुस्त हो गई है। जनवरी में कार्यदायी संस्था भवन साैंप देगी। तकनीकी जांच के बाद लखनऊ से फर्नीचर मंगाया जाएगा। फिर कमिश्नरी और कलक्ट्रेट में चल रहे कार्यालय इसी भवन में शिफ्ट हो जाएंगे।
नए भवन में खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला व मंडलीय कार्यालय संचालित होने के बाद लैब की स्थापना का काम शुरू होगा। लैब के लिए लाइसेंस लेने के बाद जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम तैनात की जाएगी। इसके बाद सैंपल की जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-
महीनों तक होता है रिपोर्ट मिलने का इंतजार
अभी तक मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद के खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए वाराणसी स्थित लैब भेजे जा रहे हैं। इसी प्रकार ड्रग विभाग के सैंपल लखनऊ स्थित लैब भेजे जाते हैं। अपने यहां लैब चालू होने के बाद 24 घंटे में रिपोर्ट मिलेगी और मिलावट पर कार्रवाई हो सकेगी। अभी तक रिपोर्ट मिलने में महीनों लग जाते हैं और तब तक मिलावट का धंधा जारी रहता है। जिले से प्रतिमाह 50 से 60 सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं।




गुलाबबाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग का भवन बनकर तैयार हो गया है। फर्नीचर आने के बाद मंडलीय और जिला कार्यालय शिफ्ट कर दिए जाएंगे। फिर लैब की स्थापना का काम शुरू होगा। लैब बनने के बाद मिलावटखोरी पर लगाम लगाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


अशोक कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-1, मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें