फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जैन मंदिरों में उत्तम क्षमा धर्म मनाया

Fri, 29 Aug 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह से जैन समाज का पर्यूषण पर्व शुरू हो गया। पर्व
विज्ञापन

का पहला दिन उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया गया। दिगंबर जैन मंदिर में सुबह को बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग एकत्र हुए। सबसे पहले शुद्धजल द्वारा वेदी में विराजमान सभी प्रतिमाओं का जलाभिषेक किया गया उसके बाद शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा की शांतिधारा की गई।
सामूहिक पूजा पाठ के दौरान देव शास्त्र, गुरु चौबीसी भगवान, ऋषभदेव भगवान, सोलहकरण श्री पार्श्वनाथ भगवान, श्रीचंद्र प्रभु आदि की पूजा की गई। इस दौरान कौशल जैन ने उत्तम क्षमा धर्म के बारे में बताते हुए कहा कि संसार में प्राणी को दूध और पानी के सामान घुल मिलकर सदैव प्रेम से रहना चाहिए। कभी भी ह्रदय के आंगन में क्रोध की अग्नि को नहीं जलने देना चाहिए क्योंकि क्रोध महादुखदायी है। क्रोध को छोड़कर क्षमा को धारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश जैन, कौशल जैन, विनोद जैन, संजय जैन,अभिषेक जैन, राकेश कुमार जैन, शशांक जैन, प्रतीक जैन, रजत जैन, विपुल जैन आदि मौजूद रहे। इस दौरान जैन समाज की महिलाओं रीता जैन, सीमा जैन, रेखा जैन, शिल्पी जैन, चारू जैन, शगुन जैन,कल्पना जैन, गरिमा जैन, आशा जैन, निधि जैन, रेनू जैन, पूजा जैन, मानसी जैन, शशि जैन, नेहा जैन और खुशी जैन ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें