फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आधार कार्ड के चलते रजिस्ट्री विभाग की वेबसाइट बंद हो रही

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रजिस्ट्री विभाग में आधार जुड़ने के कारण दिन में वेबसाइट कई बार बंद हो रही हैं। इस वजह से रजिस्ट्री का 40 प्रतिशत कार्य प्रभावित हो रहा है। इस समस्या से एआईजी स्टॉप ने लखनऊ के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन

जिले में रजिस्ट्री कराने के लिए रामगंगा विहार मे दो कार्यालय और तहसील मुख्यालयों के नजदीक तीन अन्य कार्यालय मौजूद हैं। पहले पांचों केंद्रों पर 225 से लेकर 240 रजिस्ट्री होती थी लेकिन वेबसाइट की गड़बड़ी की वजह से रजिस्ट्री की संख्या घटकर 130 -140 रह गई है। रामगंगा विहार स्थित कार्यालय पर पर उम्रदराज लोगों के अंगूठे काम नहीं कर रहे हैं। इस मामले में अधिवक्ताओं ने आईरिस सिस्टम लगाने के लिए स्थानीय अधिकारियों से अनुरोध किया। बताया कि आधार कार्ड का लिंक होने के कारण दिन में कई बार वेबसाइट बंद हो जा रही है। विभाग ने रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड को अनिवार्य किया है। इस मामले में सब रजिस्ट्रार जय प्रकाश ने भी स्वीकार किया कि आधार से जुड़ने के कारण वेबसाइट बंद हो रही है। इसी वजह से रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी पड़ गई है। विभाग के लोगों को भरोसा है कि शीघ्र ही दस लाख तक की रजिस्ट्री में आधार कार्ड की छूट मिलेगी लेकिन इस मामले में शासनादेश अभी जारी नहीं किया गया है। एआईजी स्टांप एवं निबंधन अनिल कुमार का कहना है कि आधार से जुड़ने के कारण वेबसाइट बंद हो रही है। रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। शीघ्र ही कोई विकल्प निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें