फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार्य करने की इच्छा नहीं तो त्याग पत्र दे दें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला स्तरीय पोषण समिति और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की बैठक में भगतपुर टांडा, बिलारी, कुंदरकी, मुरादाबाद देहात की स्थिति खराब मिली है। इस पर सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने मुख्य सेविकाओं व सुपरवाइजरों को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। खराब रैंकिंग आने पर साथ ही कुंदरकी की सुपरवाइजर से कहा कि कार्य करने की इच्छा नहीं है तो त्याग पत्र दे दें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने एफआरएस (चेहरे की पहचान प्रणाली) कार्यक्रम की इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट में पिछड़ने के बाद सुपरवाजरों को निर्देशित किया कि वह परिवार की तरह कार्य करें। सीडीपीओ का दायित्व है कि मुख्य सेविका व सुपरवाइजरों की पूर्ण जानकारी रखें। सभी आंगनबहाड़ी केंद्रों पर पंखा, पेयजल आदि की व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित किया जाए।
पोषण ट्रैकर वितरण में मुरादाबाद शहर, बिलारी, भगतपुर टांडा, मुरादाबाद देहात, डिलारी, मूढ़ापाण्डे, ठाकुरद्वारा, कुंदरकी की फरवरी महीने की प्रगति खराब पाई गई। कुंदरकी की प्रदेश में खराब रैंकिंग होने पर सुपरवाइजर से कहा कि यदि ठीक प्रकार से कार्य करने के लिए इच्छुक नहीं हैं तो त्याग पत्र दे दें। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में भगतपुर टांडा, डिलारी, कुंदरकी की प्रगति खराब होने पर इसमें सुधार लाने को कहा। साथ ही एनआरसी एडमिशन में ठाकुरद्वारा, डिलारी, मूढ़ापांडे की खराब प्रगति होने पर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसमें डीपीओ, बीएसए, डिप्टी सीएमओ सहित कई अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें