फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सोनू की मौत की वजह साफ नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 के आगे खंडहर में मिले सोनू के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया लेकिन उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस मामले में डॉक्टर ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया है। इधर सीसीटीवी फुटेज की जांच से भी पुलिस अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। इसी वजह से हिरासत में लिए गए युवकों को जीआरपी ने पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

संभल जिले के मोहल्ला हातिम सराय निवासी सोनू कश्यप(27) मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल बेचता था। पुलिस का कहना है कि वह साढ़े तीन माह से मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में रह रहा था। सोमवार की सुबह उसका शव रेलवे स्टेशन परिसर में केजीके पुल के पास सीनियर सेक्शन इंजीनियर इंचार्ज (रेल पथ) के कार्यालय के सामने खंडहर में मिला था। इस मामले में सोनू के पिता भागवत सिंह कश्यप और उसके तीन भाइयों ने हत्या का आरोप लगाया था। जीआरपी की फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद सोमवार को शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। मंगलवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद जीआरपी ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर अपने गृह क्षेत्र चले गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इस वजह से डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित रखा है। इसकी पुष्टि जीआरपी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को जीआरपी ने खंगाला। इस मामले में शक के आधार पर जीआरपी ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया लेकिन पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिलने पर युवकों को छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। आशंका है कि नशे के ओवरडोज से सोनू की मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें