फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट में विधायक पुत्र शामिल नहीं था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण के साथ मारपीट के आरोपों की मझोला पुलिस ने जांच की। दस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद विधायक पुत्र कहीं मारपीट करते हुए नजर नहीं आया। मारपीट अन्य लोग करते हुए पाए गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि लक्ष्मण को पाकबड़ा पुलिस ने ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उसने विधायक पुत्र पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया था। इस मामले में मझोला पुलिस को जांच के लिए लगाया गया। पुलिस ने दस सीसीटीवी खंगाले लेकिन फुटेज में सुमित और ओमवीर दो व्यक्ति आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दिए थे। लक्ष्मण ने ढाबे को घटनास्थल बताया था। पुलिस ने ढाबा संचालक और अन्य लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई विधायक पुत्र के आने की बात स्वीकार नहीं किया। पुलिस का मानना है कि लक्ष्मण किसी साजिश के तहत झूठ बोल रहा है। इधर कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने बताया कि लक्ष्मण ने चुनाव में प्रचार किया था। इस कारण उसके मामले में एक बार अधिकारियों से पैरवी की थी। दूसरी बार पाकबड़ा स्थित अस्पताल सील होने पर उन्होंने पैरवी करने से मना कर दिया। इसके बाद लक्ष्मण बुरा मानने लगा लेकिन होली मिलन कार्यक्रम लॉ स्कूल में आयोजित होने पर वह आया था। इसके बाद अपने साथियों के साथ चला गया था। पहले वह उनके राजनीतिक विरोधियों के साथ रहता था। इस कारण समझा जाता है कि किसी षडयंत्र के तहत उसने बेटे को मारपीट में फंसाने की कोशिश की है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।



ढाबा स्वामी ने भी लक्ष्मण के बयान को गलत बताया
संवाद न्यूज एजेंसी

पाकबड़ा। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के बेटे विक्की ठाकुर पर मारपीट का आरोप लगाने वाले लक्ष्मण का कहना है कि उसकी पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले में ढाबा स्वामी ने लक्ष्मण के बयान को गलत बताया है।
विज्ञापन

लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि सीएमओ डाॅ. कुलदीप और डिप्टी सीएमओ डाॅ. संजीव बेलवाल के खिलाफ शिकायत के बाद विधायक रामवीर सिंह के बेटे विक्की ठाकुर, उसके साथी ओमवीर सिंह, सुमित सिंह, अक्षय सिंह और अर्पित आदि ने उसके साथ ढाबे पर मारपीट की है । इस बीच उसके पैसे लूट लिए गए थे। झोलाछाप लक्ष्मण का कहना है कि कुछ समय पहले स्वास्थ्य विभाग ने उसके अस्पताल को सील कर दिया गया था। रविवार की रात को विधायक के बेटे विक्की ने उसे फोन कर पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित ढाबे पर बुलाया था। वहां स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अधिकारी मौजूद थे। इधर ढाबे के स्वामी और भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अर्पित चौहान ने बताया कि उसके पास पूरी घटना की सीसीटीबी फुटेज है। ढाबे पर विधायक रामवीर सिंह का पुत्र विक्की ठाकुर आया ही नही था। झोलाछाप अपने साथ एक गाड़ी में चार लोगों के साथ ढाबे पर पहुंचा था। उसने खाना खाने के लिए कहा था। झोलाछाप का अपने लोगों के साथ विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उसने अपने ढाबे से हटने के लिए कहा था। सभी लोग उसके ढाबे से चले गए। बाद में कहीं हाईवे पर उनका आपस में विवाद हो गया था। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें