मुरादाबाद। लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के भव्य विवाह का मंचन किया गया। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान सिया रामचंद्र की जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी मुरादाबाद की ओर से आयोजित रामलीला में कलाकारों ने चौपाई पढ़ी। श्रीराम और माता सीता के विवाह में जनसमूह तालियों और जयघोष ने साथ झूम उठे। अंत में राजा जनक ने कन्यादान का प्रसंग सुनाया। कलाकारों ने मंचन में विवाह मंडप, वेद मंत्रों की ध्वनि और पुष्पवृष्टि ने वास्तविक विवाह जैसा दृश्य उपस्थित कर दिया।
कलाकारों ने संवाद, परिधान और भावनात्मक अभिनय ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विवाह के दौरान भजन सुनकर श्रद्धालु झूमते नजर आए। विवाह के दौरान देवगणों ने फूलों की वर्षा की। कलाकारों के अद्भुत मंचन ने रामलाली मैदान में बैठे दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान रामलीला कमेटी से सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल, प्रदीप बंसल, अतुल अग्रवाल, मयंक बंसल, रोहित बंसल आदि मौजूद रहे।