फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वर्टिकल सिस्टम में बंटेगा बिजली महकमा, हर एक्सईएन का काम अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जोन के तीनों जिलों में विद्युत व्यवस्था के लिए वर्टिकल सिस्टम लागू होगा। शहर में पांच एक्सईएन तैनात होंगे और सबका कार्यक्षेत्र अलग-अलग होगा। प्रशासनिक पुनर्गठन से उपभोक्ताओं को लाभ होगा और विद्युत आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। यह बात बुधवार को यूपीपीसीएल के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में पीवीवीएनएल की एमडी ईशा दुहन, चीफ इंजीनियर एके चौरसिया समेत अधिकारियों के साथ बैठक की। जोन में विद्युत आपूर्ति सुधारने, बिजली चोरी पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने कहा कि बिजली व्यवस्था को पांच एक्सईएन के कार्यक्षेत्र में बांटा जाएगा। एक एक्सईएन के पास 33 केवी, दूसरे के पास 11 केवी और एलटी लाइन का चार्ज होगा। सप्लाई संबंधित सारी शिकायतें इनके पास ही जाएंगी। तीसरे एक्सईएन के पास कॉमर्शियल व नए कनेक्शन का चार्ज होगा। चौथे के पास बिलिंग व मीटरिंग जिम्मेदारी और पांचवें के पास रेड का काम होगा। हर क्षेत्र अलग-अलग बंटने से सारे कार्य सुचारू रूप से और समय से पूरे हो सकेंगे। उपभोक्ताओं की शिकायत के निवारण के लिए शहर में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जोकि 24 घंटे सक्रिय रहेगी। बैठक में निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक कार्मिक आशु कालिया, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त एसके तोमर आदि अधिकारी भी शामिल रहे।
00

लापरवाही बरतने पर एक्सईएन स्वार का तबादला, एक को नोटिस
समीक्षा बैठक में चेयरमैन के सामने दो अधिशासी अभियंताओं की कार्यशैली में लापरवाही सामने आई। इस पर चेयरमैन ने अधिशासी अभियंता स्वार शैलेंद्र कुमार का तबादला करने के निर्देश जारी कर दिए। इसके अलावा मिलक के अधिशासी अभियंता अनुराग सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों के क्षेत्र में कई डाटा पूरा नहीं है कई शिकायतें भी हैं। बैठक में 1912 पोर्टल की शिकायतों के त्वरित निस्तारण, सोशल मीडिया निगरानी और बिल संशोधन के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें