मुरादाबाद। बुजुर्ग की जान जाने के बाद रेलवे महकमा जागा। शनिवार को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने कपूर कंपनी पुल का निरीक्षण किया। संबंधित कंपनी के अधिकारियों से बात कर निर्माण कार्य पूरा ने के निर्देश दिए हैं।
ढाई साल में कपूर कंपनी पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जिस कारण लोग ट्रैक पारकर लाइन पार से शहर की ओर आते और जाते हैं। शुक्रवार को लाइन पार प्रकाश नगर निवासी बुजुर्ग हरप्रसाद ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए थे। जिसमें उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नए कपूर कंपनी पुल का निरीक्षण किया है।