नगर निगम के कार्यों का उद्घाटन कार्यक्रम पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन उनका मुरादाबाद दौरा कुछ कारणों से रद्द हो गया। नगर निगम की प्रस्तावित योजनाओं में बुद्धि विहार में बन रही हनुमान वाटिका, अत्याधुनिक 5-डी मोशन थिएटर और होलोग्राफिक प्रोजेक्टर शो का उद्घाटन का काम शामिल हैं।
महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि अब कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आगमन 12 जून को प्रस्तावित है। इसी दिन सभी योजनाओं का औपचारिक शिलान्यास कराया जाएगा और जनता को इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसकी पुष्टि नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने भी की है।