फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 128 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू, जल्द होगी लॉटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की ओर से शहर के चार प्रमुख स्थानों पर तैयार किए गए क्योस्क (दुकानों) का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। चौधरी चरण सिंह चौक, कांशीराम नगर, डबल फाटक और गुलाबबाड़ी इलाकों में निगम की ओर से कुल 128 क्योस्क बनाए गए हैं। निगम ने अब इनके आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अगस्त के पहले सप्ताह तक सभी प्रक्रिया पूरी कर इन दुकानों की चाबियां पात्र लाभार्थियों को सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन

इन क्योस्क की मदद से नगर निगम शहर में व्यवस्थित फुटपाथ बाजार की परिकल्पना को साकार करना चाहता है ताकि वर्षों से सड़क किनारे बैठकर छोटे स्तर पर व्यापार कर रहे स्ट्रीट वेंडर्स को एक स्थायी और सुरक्षित स्थान मिल सके। इसके लिए चार अलग-अलग जगहों पर क्षेत्रवार दुकानों का निर्माण कराया गया है। चौधरी चरण सिंह चौक पर 20, कांशीराम नगर में 28 जबकि डबल फाटक और गुलाबबाड़ी में 40-40 दुकानें तैयार की गई हैं।

इन दुकानों की कीमत चार से छह लाख रुपये के बीच तय की गई है। हालांकि लाभार्थियों को यह राशि एक साथ नहीं देनी होगी। नगर निगम ने योजना के तहत पात्र आवेदकों को बिना ब्याज के ऋण की सुविधा देने का भी प्रावधान किया है ताकि कोई भी वेंडर आर्थिक तंगी के कारण इस अवसर से वंचित न रह जाए। ऋण राशि आसान मासिक किस्तों में चुकाई जा सकेगी।
विज्ञापन

आवंटन में प्राथमिकता स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स को दी जाएगी, जिनके नाम नगर निगम के सर्वे में शामिल हैं या वर्षों से संबंधित क्षेत्र में व्यापार करते रहे हैं। पात्रता तय करने के बाद लॉटरी प्रक्रिया के जरिए क्योस्क का आवंटन किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार लॉटरी प्रक्रिया जुलाई के अंतिम या अगस्त के सप्ताह में पूरी की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होते ही दुकानें लाभार्थियों को सौंप दी जाएं।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि इन क्योस्क के जरिये न केवल हजारों लोगों को रोजगार का स्थायी माध्यम मिलेगा बल्कि शहर की सड़कों पर लगने वाली अनियमित ठेलियों और अतिक्रमण को भी काफी हद तक रोका जा सकेगा। इससे ट्रैफिक और शहरी सौंदर्य दोनों में सुधार आने की उम्मीद है।



ऐसे कर सकेंगे आवेदन
नगर निगम की ओर से निर्मित इन दुकानों के लिए आवेदकों को अपना फार्म भरकर निगम कार्यालय में जमा करना होगा। इस फार्म को निगम कार्यालय से हासिल किया जा सकता है। फार्म के साथ आवेदकों को पांच हजार रुपये की डीडी भी जमा करनी होगी। लॉटरी में नाम निकलने के बाद सिक्योरिटी राशि अदा करनी होगी।
विज्ञापन



- यहां बनाई गई हैं दुकानें
क्षेत्र - दुकानों की संख्या
कांशीराम नगर - 28
चौधरी चरण सिंह चौक - 20
गुलाबबाड़ी - 40
डबल फाटक - 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें