फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिला बदर को पुलिस ने रामपुर की सीमा पर ले जाकर छोड़ा

Sat, 10 Oct 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। कोर्ट से जिला बदर का आदेश मिलने पर स्थानीय पुलिस ने कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी सुहैल को मुरादाबाद सीमा से बाहर छोड़ दिया है। आरोपी सुहैल को भाजपा संगठन में बूथ अध्यक्ष रहा है लेकिन लगभग छह माह पहले पुलिस कार्रवाई के चलते उससे संगठन से हटा दिया गया था। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि आरोपी को जिला बदर का आदेश पढ़कर सुनाया और आदेश की प्रति भी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही जिला बदर की कार्रवाई के दौरान नियमानुसार मुनादी भी कराई गई है। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पुलिस टीम ने उसको मुरादाबाद की सीमा पर धर्मपुर चौराहे से आगे रामपुर जिले की सीमा में सैफनी रोड पर छोड़ दिया गया। छह माह तक वह मुरादाबाद सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता है, अगर ऐसा करता है तो कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा जिस पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी के अनुसार कि आरोपी पर पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में जानलेवा हमले, धोखाधड़ी, वाहन चोरी, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट समेत दस मुकदमे में पंजीकृत है। वहीं पुलिस टीम ने आपराधिक गतिविधियां पर अंकुश लगाने को गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें