फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शानदार प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। 77वीं जनपदीय शैक्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन पर कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 7 रजत और एक कांस्य समेत कुल 15 पदक जीतकर विद्यालय और बिलारी क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

सब-जूनियर वर्ग में पुष्पेंद्र ने 600 मी. और 100 मी. दौड़ में, सीनियर वर्ग में रिशु ने 100 मी. तथा शिवांशी ने 3000 मी. दौड़ और 4000 मी. क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 4×100 मीटर रिले में शिवांशी व भावना तथा 4×400 मीटर रिले में शिवांशी, भावना व कल्पना की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। रजत पदकों में शिवांशी ने 800 मीटर, रिशु यादव ने 400 मीटर, कल्पना ने 400 मीटर, वर्षा ने 600 मीटर, रिशु ने 200 मीटर तथा अंजली ने 80 मीटर पगबाधा और चक्का फेंक में पदक हासिल किया। वर्षा ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादौन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। खेल प्रभारी पंकज सक्सेना और आदित्य रावल के निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ने विद्यालय के साथ-साथ बिलारी क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें