फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फिरौती की रकम लेने के बाद थी हत्या की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र कुमार
विज्ञापन

मुरादाबाद। अपहरणकर्ता फिरौती की रकम वसूलने के बाद मैनेजर की हत्या करने की योजना बना चुके थे। उन्होंने तय स्थान रोडवेज बस अड्डे पर मैनेजर के परिजनों से तीन लाख रुपये वसूल लिए और कार दौड़ा दी। एसटीएफ ने करीब पांच किलोमीटर पीछा कर आवास विकास कॉलोनी में अपहरणकर्ता घेर लिया। यहां दोनों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए। इसी दौरान तीन बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने अभिनव के परिजनों से 20 लाख रुपये फिरौती मांगी थी लेकिन डील तीन लाख में तय हुई थी। अपहरणकर्ता मैनेजर के मोबाइल से कॉल कर उसके परिवार पर रकम की व्यवस्था करने के लिए दबाव बना रहे थे, रकम न देने पर हत्या करने की धमकी दे रहे थे। तय हुआ था कि मुरादाबाद में रोडवेज बस अड्डे पर अभिनव को छोड़ दिया जाएगा और वहीं रकम ले लेंगे। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे स्विफ्ट सवार बदमाश अपहरणकर्ता अभिनव को लेकर बस अड्डे के पास आ गए। मैनेजर के परिवार के एक सदस्य ने नोटों से भरा बैग कार सवार बदमाशों को दे दिया लेकिन रकम लेकर बदमाशों ने कार दौड़ा दी और भागने लगे। पहले से अलर्ट एसटीएफ ने कार का पीछा किया तो उन्होंने पहले रामपुर रोड की ओर कार दौड़ाई। खुद को घेरा देखकर बदमाशों ने किया तो कार मोड़ दिया और बिजनौर की ओर भागने लगे। करीब पांच किलोमीटर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चली। एसटीएफ ने अपहरणकर्ता की कार के टायर में फायरिंग की। टायर में गोली लगने के बाद भी बदमाश नहीं रुके। उन्होंने कार आवास विकास कॉलोनी में मोड़ दी। यहां से बदमाश रास्ता भटक गए। इसी दौरान एक गोली कार में पीछे बैठे विशाल कुमार गर्दन में गोली लग गई। पुलिस ने कार से अभिनव को बरामद किया। इसी दौरान सुजल कुमार और करन बिष्ट को पीली कोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सुजल कुमार, करन बिष्ट ने बताया कि वह स्कूटी दोनों स्कूटी पर सवार थे जबकि कार में विशाल, गोलू ठाकुर, विक्की और गौरव सवार थे। फरार विक्की और गौरव भी अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें