फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ मुरादाबाद के तत्वावधान में मंगलवार को आजाद वाटिका में आयोजित समारोह में नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ। उन्हें पद एवं दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपनिदेशक पंचायत, मुरादाबाद मंडल अभय यादव ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

समारोह में संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, महामंत्री नितिन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश सिंह, उपाध्यक्ष सचिन कुमार एवं गौरव चौहान, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, संयुक्त मंत्री राहुल सिंह, महिला मोर्चा प्रतिनिधि सीमा, ऑडिटर राशिद हुसैन, मीडिया प्रभारी फिरोज आलम, संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रांतीय प्रतिनिधि महेंद्र सिंह समेत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। पदाधिकारियों ने पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शासन की ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकता, आपसी समन्वय और सकारात्मक संवाद के माध्यम से कर्मचारियों तथा विभाग से जुड़े विषयों का प्रभावी समाधान किया जाएगा। अधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन और विभाग के हित में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभाग में नवागत ग्राम पंचायत अधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें विभागीय दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने और ग्रामीण विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डीपीआरओ आलोक शर्मा ने की। संचालन एडीओ पंचायत देवेश कन्हैया ने किया गया। समारोह में जिले के सभी एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें