फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। न्यायमूर्ति हरवीर सिंह और डॉ. अजय कुमार और एल्डर कमेटी के चेयरमैन, सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता बहुत मेहनत करते हैं और अपने केस से संबंधित कथन न्यायालय के सम्मुख रखते हैं।
दूसरे मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि जब वह मुरादाबाद में जिला जज थे तब जिला बार की तन-मन और धन से इसकी मदद की। बार के सदस्यों ने उस मदद को बड़ी अच्छी तरीके से बार के उत्थान में लगाया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन एवं सदस्य शीरीष महरोत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वह कार्यकारिणी सदस्यों के हित के लिए काम करेंगे। जिला जज सैय्यद माउज बिन आसिम ने कहा कि नई कार्यकारिणी और बेंच में हमेशा मधुर संबंध रहें। अपनी शुभकामनाएं नई कार्यकारिणी को देता हूं।
अध्यक्ष अनिल पाल सिंह, महासचिव गोपाल कृष्ण, कोषाध्यक्ष पूनम पाल, उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार सक्सेना, अभिषेक भारद्वाज, नीरज कुमार पाठक, संयुक्त सचिव हर स्वरूप, गुंजन सक्सेना, दीपांकर शर्मा, सदस्य कार्यकारिणी अरुण कुमार सक्सेना, लक्ष्मण सिंह प्रजापति, रवि कुमार वर्मा, सत्यपाल सिंह, ज्योति गुप्ता, जूनियर कार्यकारिणी में वीरेंद्र कुमार सिंह चौहान, आबिद हुसैन, धर्मेंद्र कुमार, गुलअफशा, रविता चौधरी अनुराधा सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एल्डर कमेटी के सदस्य गण ने दिलाई।
कार्यक्रम में अजय गुप्ता डीजीसी सिविल, फारुक अहमद निजामी, ललित अरोड़ा, सोमपाल सिंह, रामाशंकर टंडन, सत्यप्रकाश भटनागर, जयवीर सिंह, सोमपाल सिंह, शेर सिंह बौद्ध, भीकम सिंह सैनी, सोमनाथ पुरी, संध्या दीक्षित, गुरप्रीत सिंह,रागिनी ठाकुर, लखविंदर सिंह, नीलम वर्मा, अशोक सक्सेना, आदेश श्रीवास्तव, आनंद मोहन गुप्ता, अभिषेक भटनागर, प्रमोद प्रत्येकी, नितिन गुप्ता, संजीव अग्रवाल, आनंद पाल, सुकृति त्यागी समेत अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें