फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीठासीन अधिकारी और बीएलओ रहे दंपती के नाम 2003 की सूची से काटे

Fri, 28 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। 2003 की मतदाता सूची से कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला में घास मंडी निवासी रिटायर्ड बैंक प्रबंधक शहजादे हुसैन 71 वर्ष और उनकी रिटायर्ड शिक्षिका पत्नी नसीम जहां 74 वर्ष के नाम गायब होने का मामला सामने आया है
विज्ञापन

दंपती की बेटी फरहा, अलमास और बेटे सुहैल शहजाद के 2003 की मतदाता नाम सूची में अंकित हैं। दंपति ने बूथ संख्या 415 की बीएलओ से संपर्क किया तब बीएलओ ने मतदाता सूची दिखाई लेकिन पति पत्नी ने नाम नहीं पाए गए हैं।
साथ ही नगर के ही आसपास मोहल्लों के बीएलओ के पास जाकर भी मतदाता सूची देखीं गईं लेकिन 2003 की मतदाता सूची में दोनों पति पत्नी के नाम दर्ज नहीं मिले हैं। बीएलओ आकांशा शर्मा ने भी अफसोस जाहिर किया और बोली कि जैसे एसआईआर फॉर्म प्राप्त हैं, उसकी के अनुसार गणना प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं। वर्ष 2025 की मतदाता सूची से रिटायर्ड बैंक प्रबंधक और उनकी शिक्षिका पत्नी के एसआईआर के गणना प्रपत्र भरवा कर ले लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें