ठाकुरद्वारा। नगर पालिका ने मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अच्छा काम करने वाले 25 सफाई कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
उल्लेखनीय कार्यों पर सम्मानित होने वाले कर्मचारियों को पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी और मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वनिधि योजना, बिना ब्याज-बिना गारंटी के नौजवानों को रोजगार के लिए ऋण देने संबंधी स्कीम समेत कई योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही भाजपा सरकार के कार्यों को सराहा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने भी अपना स्टॉल लगाकर विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार ने किया
कार्यक्रम में डॉ. अमित चौहान, सभासद सुधीर नायक, भाजपा के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, आशुतोष अग्रवाल, गौरव वर्मा, पवन पुष्पद, वसीम सैफी, नागेंद्र लांबा, अंकित शर्मा, सुहेल खां आदि मौजूद रहे।