फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नगर पालिका ने मुरादाबाद हाईवे व सड़क किनारे रखे खोखे हटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एसडीएम प्रीति सिंह के आदेश पर नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को नगर में मुरादाबाद हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटवाया। नगर में तिकोनिया से काशीपुर मार्ग, स्योहारा मार्ग, मुरादाबाद हाईवे पर लोगों द्वारा रखे खोखे आदि हटवाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह एसडीएम ने कुछ लोगों द्वारा हाईवे किनारे बेयर हाउस के पास खोखे रखने पर नगर पालिका और राजस्व विभाग को खोखे हटवाने के निर्देश दिए। इस पर नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंची। वेयर हाउस से सत्संग भवन मार्ग के बीच रखे खोखों को हटवाया। कुछ लोगों ने स्वयं ही अपने खोखे और समान उठा लिए। जबकि कुछ लोगों के द्वारा नहीं हटाए जाने पर नगर पालिका ने उनके खोखे सहित सामान जब्त कर लिया।
एसडीएम प्रीति सिंह ने कहा कि नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी के आने पर पूरे नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नगर के लेखपाल हिमांशु, चंचल कुमार, राजकुमार, आकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें