फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मृत बेटे को जन्म देने के बाद अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मोहल्ला हर्षनगर में अपनी जेठानी के यहां रह रही प्रसूता की एक निजी अस्पताल में मृत बेटे को जन्म देने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्रसूता को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रसूता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना मझौला अंतर्गत दान सहाय की मिलक निवासी रेलवे कर्मी विशाल और उसकी गर्भवती पत्नी पिंकी (26) लगभग दो माह से विशाल के तहेरे भाई राकेश और मुकेश के घर रह रहे थे। बृहस्पतिवार शाम पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर मोहल्ले में ही रहने वाली एक निजी दाई को दिखाया गया था। निजी दाई अपनी परिचित मोहल्ला हर्षनगर के ही एक निजी अस्पताल में महिला चिकित्सक के पास ले गई।
पता चला है कि बृहस्पतिवार देर रात सामान्य प्रसव प्रक्रिया के जरिए पिंकी ने मृतक बेटे को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार महिला चिकित्सक ने प्रसव के थोड़ी देर बाद ही पिंकी को यह कहते हुए घर भिजवा दिया कि नॉर्मल डिलीवरी हुई है आप मरीज को अपने घर ले जाएं। पिंकी जब अपनी जेठानी मुकेश की पत्नी प्रेमलता के पास पहुंची, तब उसे रक्तस्राव होने लगा और हालत बिगड़ने लगी। परिजन शुक्रवार तड़के पिंकी को उपचार के लिए नगर में आयुष्मान हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पति और अन्य परिजन पिंकी को बेहोशी की हालत में शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीतपाल सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया और मीमो के जरिए थाना बिलारी पुलिस को सूचना भेज दी। कस्बा चौकी बिलारी प्रभारी अमित कुमार सीएचसी पहुंचे। उन्होंने पहले तो पिंकी के परिजनों से जानकारी ली, बाद में एसडीएम द्वारा नामित मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पिंकी के शव का पंचनामा भरकर उसकी मौत होने की सही वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


फोटो परिचय-01,02,03,04,05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें