फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 और संक्रमितों ने जीती कोरोना की जंग, तीन नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना की जंग जीतने वालों में 73 और संक्रमित शामिल हो गए हैं। स्वस्थ होने पर रविवार को 73 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 153 हो गई है।
विज्ञापन

जून में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में गिरावट में जारी है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। हालांकि सैंपलों की संख्या कम नहीं हुई है। रविवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में सिर्फ तीन संक्रमित मरीज पाए गए। दूसरी ओर स्वस्थ होने पर 73 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 153 हो गई है। जिले में अब तक 38 हजार से अधिक पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। 339 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें