फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने मंगलवार दोपहर अपने कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने जनता दरबार में आने वालों को मिठाई खिलाकर दिवाली की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

वहीं, फरियादियों ने नए राशन कार्ड न बनने, विद्युत लाइनों के जर्जर तार न बदले जाने, देहात के स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने व कई ग्रामों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने के बारे में बताया। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। वहीं, विधायक ने मुंडिया भीकम, ईसापुर, तेवरखास, थांवला, शेरपुर व सनाई से आए लोगों के विवादों को आपसी सहमति से सुलझाया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, इश्तयाक सैफी, कसीम आजाद, शाहनवाज अंसारी, वासिक अंसारी, हप्पू राजा अंसारी व आमिल सिद्दीकी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें