कांठ। स्थानीय सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने शुक्रवार को नगर स्थित कार्यालय पर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराने के लिए भी कहा। विधायक के समक्ष मतदाता सूची से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक रहीं।
इस अवसर पर कोई विधायक के पास पेंशन संबंधी शिकायत लेकर पहुंचा तो किसी ने राशन कार्डों से संबंधित समस्या बताई। इसके अलावा बिजली, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पानी, सड़क, जल निकासी और पुलिस से संबंधित मामलों भी विधायक ने सुने। एसआईआर अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम काटने, जुड़ने में आ रही परेशानी के बारे में भी लोगों ने विधायक को बताया। यहां विधायक ने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न काटा जाए। इसे किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जन सुनवाई के दौरान कई मामलों का निस्तारण भी कराया। साथ ही लोगों को सपा की नीतियों के बारे में बताते हुए पार्टी से जुड़ने के लिए भी कहा। इस अवसर पर सपा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष नाजिम अली सैफी, पूर्व नगराध्यक्ष नईम अहमद अंसारी, आरिफ अली, संदीप कुमार गुर्जर, सकलैन चौधरी, याकूब, ताहिर अली, ओमप्रकाश सैनी, जगराम सैनी, डॉ. दानिश अंसारी, अमजद अली, अंजार अहमद, मुजीब सईद, चंद्र सेन सैनी आदि सपाई रहे।