फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक ने कोविड काल में दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग उठाई

Sat, 14 Feb 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान कोविड काल में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों की वापसी की मांग उठाई।
विज्ञापन

सपा विधायक ने शुक्रवार शाम लखनऊ से दूरभाष पर बताया कि उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान कोविड-19 महामारी के दौरान जनप्रतिनिधियों पर दर्ज मुकदमों की वापसी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सपा विधायक ने कहा कि महामारी में कठिन समय में जनप्रतिनिधियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता की सेवा की। सपा विधायक ने कहा कि कई स्थानों पर प्रशासनिक परिस्थितियों के चलते सेवा कार्य करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए। बाद में कोविड काल के दौरान आम नागरिकों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे तो वापिस ले लिए गए लेकिन उस समय के दर्ज मामलों में नामजद कई विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के मुकदमे आज भी लंबित हैं। सपा विधायक ने बताया कि उन्होंने बिलारी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाने, किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए मंडी समिति खोलने, बुनकर बाहुल्य बिलारी नगर में राजकीय सूत डिपो खोले जाने, बिलारी तहसील परिसर में युवा वकीलों के लिए चेंबर बनवाए जाने की मांग सरकार से की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें