फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला का पर्स छीनकर बदमाश फरार, पर्स में थे जेवर व नकदी

Wed, 11 Mar 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शादी समारोह में आई महिला के हाथ से पर्स छीनकर बदमाश फरार हो गया। पर्स में सोने के जेवर और नकदी थी। महिला ने मंगलवार को देर रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर के मोहल्ला चौहानान निवासी आदेश देवी पत्नी बृजपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह मंगलवार को ठाकुरद्वारा के गांव रामूवाला गनेश के एक मैरिज हॉल में गोद भराई की रस्म में शामिल होने आई थी।
कमालपुरी चौराहे पर रिश्तेदार के आने के इंतजार में खड़ी थी। तभी बाइक पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और उससे किसी का पता पूछने लगा। उसने पते की जानकारी न होने की बात कही। महिला के अनुसार बदमाश ने उससे अपने सारे जेवर पर्स में रखने को कहा, इस पर महिला डर गई और उसने पहने सोने के जेवर उतार कर पर्स में रख लिए। महिला का आरोप है कि तभी कुछ देर बाद बदमाश ने उसके हाथ से पर्स पर झपट्टा मारा और भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पुलिस को दी महिला का कहना है कि आरोपी बदमाश वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। महिला का कहना है कि पर्स में 3800 रुपये नकद, एटीएम कार्ड भी थे। महिला ने पुलिस से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ठाकुरद्वारा के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि महिला के साथ पर्स लूट की घटना नहीं हुई है बल्कि महिला ने स्वयं आरोपी के झांसे में आकर अपने जेवर स्वयं उतार कर दिए थे पास में लगे सीसीटीवी कैमरा से घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें