फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पिकअप सवारों ने 15 किलोमीटर तक पीछाकर अस्पताल में घुसकर दो भाइयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पिकअप वाहन सवारों ने अस्पताल में घुसकर दो भाइयों के साथ मारपीट की। जिसमें एक भाई की हालत गंभीर है। आरोपियों ने रास्ते से पिकअप वाहन हटाने के विवाद में करीब 15 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया निवासी राहत अली ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 जनवरी की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर में उसका भाई कार बैक कर रहा था। इसी दौरान कार का पहिया भतीजे के पैर पर चढ़ गया। जिसमें वह घायल हो गया था। दोनों भाई बच्चे को कार में बैठाकर मुरादाबाद स्थित अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में मुस्तापुर गांव में रास्ते पिकअप वाहन खड़ा था। इस वाहन को रास्ते से हटाने को लेकर दोनों भाइयों का पिकअप सवारों विवाद हो गया था। किसी तरह दोनों भाई कार निकालकर अस्पताल पहुंच गए। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया। इसी दौरान वहां पिकअप वाहन सवार पहुंच गए और उन्होंने राहत अली व महफूज पर हमला कर दिया। जिसमें महफूज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंची तो आरोपी पिकअप वाहन छोड़कर भाग गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें