फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महापौर ने शहर में सड़कों की खोदाई पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की सीमा के भीतर कई स्थानों पर विभिन्न विभागों की ओर से सड़क को खोद कर कार्य कराया जा रहा है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कई क्षेत्रों का भ्रमण भी किया, जिसमें उन्हें काम पूरा हो जाने के बाद भी सड़क के गड्ढों के नहीं भरे जाने की शिकायत मिली। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महापाैर ने नगर निगम अधिनियम-1959 के तहत सड़क खोदाई से संबंधित सभी कार्य तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि गोविंदनगर, लाजपतनगर, सूर्यनगर, कटघर और दौलत बाग में गैस की लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदा गया है। वहीं, लाजपतनगर में प्रभात मार्केट से कटघर थाने तक जलकल विभाग की ओर से साइड पटरी पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा जल निगम की ओर से पीएसी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया है, काम पूरा होने के बाद यहां मिट्टी डालकर गड्ढों को पाट दिया गया है।
नया गांव और रामगंगा विहार में सीवर लाइन बिछाने के लिए गड्ढे की खोदाई की जा रही है। सेल्स टैक्स चौराहे से टीडीआई, आशियाना, मधुबनी के सामने आदि स्थानों पर भी जल निगम की ओर से गड्ढे खोदे गए हैं। महापौर ने कहा कि बारिश होने के कारण मिट्टी के दबने व बहने की संभावना है। बरसात खत्म होने तक अब शहर में कहीं भी खोदाई का कार्य नहीं होगा। ऐसा होने पर संबंधित एजेंसी या व्यक्ति से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


गड्ढों को भरने के लिए बनाई गई समिति
महापौर विनोद अग्रवाल ने शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों की खोदाई को भरने के लिए अपर नगर आयुक्त प्रथम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। गठित समिति विभिन्न संस्थाओं की ओर से गड्ढा किए गए स्थलों का भौतिक पर्यवेक्षण करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि वहां गड्ढे को भरने का कार्य कर दिया गया है। गड्ढे के लिए विशेष परिस्थिति में यही समिति लिखित अनुमति भी प्रदान करेगी। गठित समिति में अपर नगर आयुक्त प्रथम अतुल कुमार, मुख्य अभियंता दिनेश सचान, अधिशासी अभियंता रईस अहमद और सहायक अभियंता विजेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें