कुंदरकी। शासनादेश पर कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं में विश्व बाल दिवस उत्सव मनाया गया।
क्षेत्र के ही ग्राम इमरतपुर सिरसी के आंगनबाड़ी केंद्र पर विश्व बाल दिवस उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्धारा भावगीत-एक चिड़िया आई, चित्रकला, मजेदार निशाना खेल, प्रशंसा एवं पहचान-चमकते बच्चे आदि गतिविधियां कराई गईं।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुमन, प्रधानाध्यापिका रेखा रानी, नोडल शिक्षिका सोनम सैनी, शहनाज फातिमा, गरिमा, अनीता सागर, शिक्षामित्र शबनम जहां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तबस्सुम फात्मा, रजिया आदि का मौजूद रहीं। वहीं बच्चों को बेहतर भविष्य को लेकर अभिभावक सम्मेलन हुआ जिसमें तीन से छह साल के बीच के सभी बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए तैयार करने लेकर चर्चा की।