फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निशुल्क गेहूं बीज के पैकेट न मिलने पर महिलाओं का हंगामा

Fri, 21 Nov 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में एक निजी फाइनेंस संस्था द्वारा गेहूं बीज के पैकेट निशुल्क वितरित करने के दौरान हंगामा हो गया। कुछ महिला किसानों ने पैकेट न मिलने पर पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस निजी फाइनेंस संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि वे गोवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व पेयजल आदि मुद्दों पर जागरूकता अभियान चला रहें हैं। संस्था द्वारा कम कृषि जोत वाली महिला किसानों को निशुल्क गेहूं का बीज और अन्य सामान भी दिया जाता है। बृहस्पतिवार के कार्यक्रम के लिए 200 महिला किसानों को निशुल्क गेहूं के बीज के पैकेट देने के लिए चुना गया था। जिन्हें नहीं मिले वे आरोप लगाने लगीं।
संस्था की प्रोजेक्ट मैनेजर मीनू ठाकुर और जितेंद्र कुमार ने गुस्साई महिलाओं को समझाकर शांत किया। इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. हसन तनवीर का कहना है कि इस कार्यक्रम से शासन प्रशासन का कोई लेना-देना नहीं है। निजी संस्था को कृषि विज्ञान केंद्र पर ऐसे आयोजन की अनुमति किसने दी, इसका वह जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें