फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अमानगढ़ रेस्ट हाउस भेजा गया कुएं से निकाला गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तीन दिन पहले किसान के खेत में बने नलकूप के कुएं से निकाले गए तेंदुए को वन विभाग की टीम ने दो दिन निगरानी में रखकर उसे उत्तराखंड के अमानगढ़ रेस्ट हाउस भेजा दिया है। ताकि उसकी अच्छी तरह से देखभाल हो सके।
विज्ञापन

छजलैट के गांव संदलीपुर निवासी किसान जितेंद्र सिंह का खेत गांव के संपर्क मार्ग पर है। वहीं खेत में ही उनका नलकूप का खुला कुआं भी है। शुक्रवार को इस कुएं में एक तेंदुआ गिर गया था। जितेंद्र सिंह के बटाईदार शहजाद कुएं में तेंदुआ होने की सूचना दी थी। वन विभाग के रेंजर गिरीशचंद्र श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने टीम के साथ करीब तीन घंटे के रेस्क्यू और मशक्कत के बाद जाल में फंसाकर तेंदुए को बाहर निकाला था और पिंजरे में बंद कर टीम उसे मुरादाबाद के डियर पार्क ले गई थी। जहां दो दिन तक तेंदुए को निगरानी में रखते हुए उसका मेडिकल परीक्षण आदि कराया गया था।
रविवार को वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद लखनऊ से मिले आदेश पर अब तेंदुए को उत्तराखंड के अमानगढ़ रेस्ट हाउस भेजा गया। उसकी आयु करीब एक वर्ष होने के कारण उसे यहां देखरेख में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें