कांठ। सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अपने आंदोलन को जारी रखते हुए तहसील परिसर में जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वह नौ जनवरी से तहसीलदार के खिलाफ आंदोलित हैं। उन्होंने तहसीलदार कोर्ट से संबंधित सभी कार्यों का भी बहिष्कार किया हुआ है।
तहसीलदार और अधिवक्तओं के बीच सुलह की कोई संभावना अभी नजर नहीं दिखाई दे रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक तहसीलदार का यहां से स्थानांतरण नहीं होता, तब तक वह आंदोलन को जारी रखेंगे। सोमवार को नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, महासचिव दीपक विश्नोई, पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व महासचिव चौधरी चरन सिंह ढाका, भूप्रकाश सिंह, हरपाल सिंह, सलमान खान, पुष्पेंद्र धामा, बृजपाल सिंह, वैभव विश्नोई, नन्हें खां, नाजिम सैफी, मानू विश्नोई, चरन सिंह, मोहम्मद वकील अहमद, कोमल सिंह, सुगम पंवार, कपिल विश्नोई, यशवीर सिंह, प्रदीप कुमार, जीनत परवीन, चरन सिंह देशवाल, डॉ. विनीत नैन, लक्ष्मण सिंह, संजीव कुमार विश्नोई आदि अधिवक्ता रहे।