ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के दूसरे समुदाय के ग्रामीण पर मोबाइल पर अश्लील बातें करने और रास्ते में छेड़खानी का आरोप लगाया है। गांव की महिला ने सोमवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 26 जनवरी को गांव के एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर फोन कर अश्लील हरकतें की ।उसे उसे पैसे का लालच देकर जंगल में बुलाने का प्रयास किया। जिस पर उसने मोबाइल बंद कर दिया। महिला का कहना है कि वह रविवार को गांव में दवाई लेने के लिए जा रही थी तभी आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया। उसे पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। महिला का कहना है कि उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे उसकी बात न मानने पर धमकी दी। इससे महिला और उसका परिवार डरा हुआ है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।