फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वकील बोले, ई-रजिस्ट्री का आदेश निरस्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने सब रजिस्टर कार्यालय पर धरना दिया। मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यालय में कोई भी बैनामा नहीं होने दिया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार डिजिटल रजिस्ट्री के आदेश को निरस्त नहीं करेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ता 15 जून से डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सब रजिस्टर कार्यालय में कोई भी बैनामा नहीं होने दिया जाएगा। अधिवक्ताओं का समर्थन दस्तावेज लेखक भी कर रहे हैं। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के महासचिव सतीश कुमार वत्सल का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, महासचिव सतीश कुमार वत्सल, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा और महासचिव मोहम्मद आकिब, उमेश गुप्ता, अनूप सिंह यादव, सफदर अली खां, मुजाहिद अली, सौरभ गहलोत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें