फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मकान मालिक के बेटे ने पुलिसकर्मी की दस साल की बेटी से की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार पुलिसकर्मी की दस साल की बेटी से साथ अश्लील हरकत कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के साथ उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी के माता-पिता ने नाबालिग के साथ परिवार को धमकाया है।
विज्ञापन

बरेली जिले के रहने वाला पुलिसकर्मी का परिवार सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के मकान में किरायेदार है। किरायेदार पुलिसकर्मी की पत्नी ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ यहां रहती है। एक अगस्त को वह खरीदारी करने के लिए पति के साथ बाजार गई थी। घर में उसकी दस साल की बेटी अकेले मौजूद थी। महिला बाजार से दो घंटे बाद लौटकर आई तो उसकी बेटी रो रही थी। पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन बेटी ने बताया कि जब वह बाजार गई थी तो इस बीच शौचालय में जाते समय मकान मालिक का बेटा प्रभात भी घुस गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। उसने धमकी दी कि किसी को अंदर की बात बताई तो उसे और उसके भाई को जान से मार देगा। इसके बाद मकान मालिक का बेटा उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रभात, उसके पिता मनोज कुमार गोला और मां ममता के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें