फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने खेत में किया कार्यक्रम

Fri, 16 Oct 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव फैज़ुल्लगंज के एक खेत में विशेष आयोजन कर धान की खेती से संबंधित जानकारियां दीं। प्रक्षेत्र दिवस (फील्ड डे) नामक इस आयोजन में बताया गया कि पूर्व में कीटनाशक (आइसोसाइक्लोसीरम ) तना छेदक कीट के लिए प्रयोग किया गया था। जिस धान में इस कीटनाशक का प्रयोग किया गया वहां तना छेदक का असर न्यूनतम रहा। इस दौरान किसानों को कई अन्य उपयोगी जानकारियां भी दी गईं।
विज्ञापन




कार्यक्रम में पादप सुरक्षा विशेषज्ञ दीपक कुमार ने किसानों का स्वागत किया। इसके अलावा सुरजननगर में अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के उपलक्ष्य में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूह तथा कृषक उत्पाद संगठन के बारे में बताया गया। क्षेत्र के ब्रह्मपाल, प्रमोद, ओमप्रकाश, कंचन चौहान, संगीता, पूजा आदि ने आयोजन में भाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें